Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 1, 2026

ग्राफिक एरा का उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड से एमओयू

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर देहरादून में ग्राफिक एरा के सेंटर फॉर सस्टेनेबल इकोलॉजी एंड बायोडायवर्सिटी रिसर्च ने सेमिनार का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को जैव विविधता के क्षेत्र से जुड़े अनुसंधान, प्रशिक्षण कार्यक्रम व जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड के साथ एमओयू किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सेमिनार में उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष आईएफएस डॉ. एसपी सुबुद्धि ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को जैव विविधता के क्षेत्र में शोध करने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. एस. सत्या कुमार और उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव आईएफएस नितिन मानी त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके साथ ही विश्वविद्यालय के ग्यारह विभागों के पीएचडी स्कॉलर्स ने पेपर प्रजेंट किया। इस अवसर पर ग्राफिक एरा की ओर से कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह और उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड की ओर से उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष आईएफएस डॉ. एस. पी. सुबुद्धि ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समारोह में प्रोफेसर वी.पी उनियाल भी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।