Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज और अमेजन इंडिया के बीच एमओयू, सीएम ने की लांचिंग और खरीददारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड के अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ एवं अमेजन इंडिया (Amazon India) के बीच एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने Amazon India के ई-मार्केटिंग पोर्टल पर हाउस ऑफ़ हिमालयाज़ की विधिवत लांचिंग की। साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की ख़रीदारी भी की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दिसंबर माह में इन्वेस्टर समिट में हाउस ऑफ़ हिमालयाज़ ब्रांड की लांचिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि इस ब्रांड को लॉंच करने का उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहुँचाना है। हाउस ऑफ़ हिमालयाज़ ब्रांड में शामिल उत्पादों की प्रोसेसिंग और उत्पादन का अधिकांश कार्य स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किया जाता है। जिससे महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका को मज़बूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न ई-मार्केटिंग पोर्टल्स के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों की देश और दुनिया के हर क्षेत्र से ऑनलाइन ख़रीदारी की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास सचिव को निर्देश दिये कि हाउस ऑफ़ हिमालयाज़ ब्रांड के विभिन्न उत्पादों जैसे जीआई टैगिंग वाले उत्पाद, ऑर्गेनिक उत्पाद, खाद्य उत्पाद, सगंध उत्पाद को कैटेगराइज कर उनकी कैटेगरीवाइस ब्रांडिंग की जाये।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।