मां ने पबजी गेम खेलने से किया मना, किशोर बेटे ने गोली मारकर कर दी मां की हत्या, दो दिन तक छिपाकर रखा शव
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 16 साल के किशोर ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 16 साल के किशोर ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय लड़के को मां ने गेम खेलने से रोका था। इसके बाद लड़के ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि लड़का गेम खेलने का आदी था।वारदात 5 जून की है, लेकिन अपने गुनाह पर पर्दा डालने के लिए नाबालिग आरोपी ने दो दिन तक मां के शव को घर के अंदर ही छिपा कर रखा। उसने छोटी बहन को डरा धमकाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। किशोर ने फौजी पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से वारदात को अंजाम दिया। दिलदहला देने वाली वारदात लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके से सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, किशोर ने दो दिन तक रूम फ्रेशनर से शव की गंध को छुपाया, लेकिन दुर्गंध बढ़ने पर उसने पिता को हत्या करने की जानकारी दी। पिता आसाम ज़िला अंसनसोल में तैनात हैं, जिसके बाद उन्होंने हत्या की जानकारी लखनऊ पुलिस को दी। लड़के ने किसी इलेक्ट्रीशियन के बारे में एक फर्जी कहानी सुनाकर” जांच के दौरान पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
पूर्वी लखनऊ के एडीसीपी कासिम आबिदी ने एएनआई के हवाले से कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि 16 वर्षीय बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। नाबालिग लड़के ने अपनी मां को पबजी गेम खेलने से रोकने के बाद उसे गोली मार दी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लड़का गेम खेलने का आदी था और उसकी मां उसे गेम खेलने से रोकती थी। इस कारण उसने अपने पिता की पिस्तौल से इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने लड़के को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है.
मार्च में इसी तरह की एक घटना मुंबई से आई थी। जहां ठाणे के निवासी को तीन दोस्तों ने कथित तौर पर पबजी गेम खेलने के दौरान दुश्मनी को लेकर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया था। ठाणे शहर के वर्तक नगर निवासी मृतक साहिल जाधव को उसके दोस्तों प्रणव माली और दो अन्य किशोरों ने पबजी खेलने के दौरान लड़ाई के बाद चाकू मार दिया था। तब पुलिस ने बताया था कि तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में साहिल को उसके घर के पास पकड़ लिया और पबजी खेलते समय दुश्मनी के बाद उसे चाकू मार दिया। तीनों आरोपियों ने साहिल को 10 से अधिक बार चाकू मारा था।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






