Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

40 की उम्र में चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, 20 साल के प्रेमी संग फरार, पकड़ी गई तो कर बैठी ये जिद

चार बच्चों की मां को 40 साल की की उम्र में प्यार हो गया। प्यार भी अपने से आधी उम्र के 20 साल के अविवाहित युवक से हुआ। जब घर में भेद खुलने लगा तो दोनों भाग निकले।

कहते हैं कि प्यार में व्यक्ति अंधा हो जाता है। ये बात उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की क्षेत्र में साबित होती नजर आई। यहां चार बच्चों की मां को 40 साल की की उम्र में प्यार हो गया। प्यार भी अपने से आधी उम्र के 20 साल के अविवाहित युवक से हुआ। जब घर में भेद खुलने लगा तो दोनों भाग निकले। उधर, बेचारा पति चार बच्चों को लेकर न्याय दिलाने को पुलिस के चक्कर काट रहा है।
घटना रुड़की के लंढौरा क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि महिला का पति पत्नी को तलाशने के लिए कई दिनों से पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा था। वह छोटे बच्चों के साथ थाने पहुंच जाता था। उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग करीब बीस दिन पहले घर से भाग गई थी। महिला की उम्र चालीस और युवक की उम्र बीस साल है। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में हैं। इस पर पुलिस ने छापा मारकर महिला को बरामद कर लिया। प्रेमी पुलिस को नहीं मिल पाया।
कल आठ मार्च को पुलिस महिला को लेकर कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची। उधर महिला के परिवार के लोग भी पहुंच गए। महिला को काफी समझाया गया। वह नहीं मानी। वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद करने लगी। उसने साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जाएगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ जाने की इच्छुक नहीं थी। महिला अपने प्रेमी के पास चली गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।