Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

स्मैक और चरस तस्करी में दून में मां बेटे गिरफ्तार, बागेश्वर में भी एक दबोचा

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें देहरादून जिले में चरस और स्मैक के साथ मां बेटे को पकड़ा गया। वहीं, एक तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बागेश्वर पुलिस ने भी चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
देहरादून में विकासनगर कोतवाली पुलिस ने 107 ग्राम चरस के साथ महिला और 5.56 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया। दोनों मां व बेटे हैं। पुलिस के मुताबिक कुंजा ग्रांट से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तसव्वर पुत्र निसार निवासी कुंजा ग्रांट और उसकी मां सुगरी पत्नी निसार निवासी कुंजा ग्रांट हैं।
पुलिस के मुताबिक वे चरस और स्मैक बेचने पास के गांव अदुवाला जा रहे थे। युवक ने बताया कि वह अपनी मां के साथ इसलिए चरस और स्मैक बेचने जाता है कि किसी को शक न हो। पहले भी उक्त महिला मादक पदार्थ की तस्करी में जेल जा चुकी है।


वहीं, बागेश्वर जिले की कपकोट पुलिस ने एक किलो 567 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को पकड़ा। बरामद चरस की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। उसे चेकिंग के दौरान कपकोट बागेश्वर मार्ग पर गडेरा तिराहे के पास से पकड़ा। उसका बोलेरो वाहन भी पुलिस ने सीज कर दिया। आरोपी की पहचान खीम पाल सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी बोरबलरा थाना कपकोट जिला बागेश्वर के रूप में हुई। इस तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम को बागेश्वर के एसपी मणिकांत मिश्रा ने एक हजार रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की।


वहीं, देहरादून में पटेलनगर थाना पुलिस ने एक तस्कर को देशी शराब के 49 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। उसे ब्रह्मपुरी ट्यूब वैल नंबर 4 के सामने से पकड़ा गया। आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र दयाराम निवासी ट्यूबेल नंबर 4 ब्रह्मपुरी थाना पटेल नगर के रूप में हुई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।