Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर दो करोड़ से ज्यादा लगे कोरोना के टीके, दो लाख के लक्ष्य से चूका उत्तराखंड, सैंपलिंग हुई कम, 10वें दिन भी नहीं हुई मौत

पीएम नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर पूरे देश भर में टीकाकरण के महाअभियान के तहत चौथी बार आंकड़ा एक करोड़ को पार करते हुए दो करोड़ तक हो गया। उत्तराखंड दो लाख के लक्ष्य को छूने से चूक गया।

पीएम नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर पूरे देश भर में टीकाकरण के महाअभियान के तहत चौथी बार आंकड़ा एक करोड़ को पार करते हुए दो करोड़ तक हो गया। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे तक देश भर में दो करोड़ से ज्यााद लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। पूरे आंकड़े आने तक इसके ढाई करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, उत्तराखंड दो लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके विपरीत 1944 केंद्रों में 172641 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। वहीं, देहरादून में 33 हजार टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। ये भी पूरा नहीं हो सका और देहरादून में 24834 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
देश भर में आज कोरोना के टीके लगाने का डेढ़ करोड़ का लक्ष्य रखा गया था। पांच बजे तक दो करोड़ डोज लगाई जा चुकी। इसी के तहत आज टीकाकरण का आंकड़ा चौथी बार एक करोड़ के आंकड़े को पार करता हुआ 2 करोड़ तक पहुंच गया है। 27 अगस्त को 1 करोड़ 3 लाख 35 हजार 290 टीके लगे थे। 31 अगस्त को 1,33,18,718 टीके दिए गए थे। 6 सितंबर को 1,13,53,571 डोज दिए गए थे। बता दें कि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करके प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने की योजना है। हेल्थ मिनिस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पूरे आंकड़े आने तक टीकाकरण 2.5 करोड़ तक पहुंच जाएगा।
उत्तराखंड में 10वें दिन भी नहीं हुई किसी कोरोना मरीज की मौत
उत्तराखंड में नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार 17 सितंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। ये लगातार 10वां दिन है, जब उत्तराखंड में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। एक दिन पहले गुरुवार 16 सितंबर को कोरोना के 20 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 1944 केंद्रों में 172641 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शुक्रवार को अपेक्षाकृत कम लोगों के सैंपल लिए गए। कुल 15374 सैंपल लिए गए। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 18369 लोगों के सैंपल लिए गए थे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 21 सितंबर की सुबह छह बजे है।

उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.09.17 Health Bulletin
अब तक कुल 7389 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343355 हो गई है। इनमें से 329605 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 23 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 282 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7389 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। शुक्रवार को ब्लैक फंगस का एक केस मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 581 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 351 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।