Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

टीका निर्माता कंपनी के मुख्य कार्यधिकारी अदार पूनावाला बनकर ठग लिए एक करोड़ से अधिक रुपये

टीका निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुणे पुलिस ने बताया कि जालसाजों ने एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला के नाम से संदेश भेजकर रुपये हस्तांतरित करने की मांग की और इस संस्थान से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है। बुंडगार्डन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह धोखाधड़ी बुधवार और बृहस्पतिवार की दोपहर के बीच हुई। (खबर जारी अगले पैरे पर देखिए)

वरिष्ठ निरीक्षक प्रताप मानकर ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत धोखाधड़ी और अपराधों के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार एसआईआई के निदेशकों में से एक सतीश देशपांडे को एक व्यक्ति से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ। उसने खुद को अदार पूनावाला के रूप में बताया। फर्म के वित्त प्रबंधक द्वारा दायर की गई शिकायत के अनुसार संदेश भेजने वाले ने देशपांडे से कुछ बैंक खातों में तुरंत पैसे हस्तांतरित करने को कहा। (खबर जारी अगले पैरे पर देखिए)

निरीक्षक मानकर ने कहा कि सीईओ (मुख्य कार्याधिकारी) का संदेश मानते हुए कंपनी के अधिकारियों ने 10101554 रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित कर दिए। उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि पूनावाला ने कभी भी ऐसा कोई व्हाट्सएप संदेश नहीं भेजा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। एसआईआई का पुणे के निकट एक संयंत्र है। एसआईआई अन्य टीकों के अलावा कोरोना वायरस रोधी टीके कोविशील्ड का निर्माण कर रही है।