Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 27, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में दोगुने से ज्यादा बढ़ोत्तरी, लगातार आठवें दिन भी नहीं हुई किसी की मौत

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले दिन की अपेक्षा बुधवार को दोगुने से ज्यादा नए संक्रमित मिले। वहीं, मौत के मामले में राहत है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले दिन की अपेक्षा बुधवार को दोगुने से ज्यादा नए संक्रमित मिले। वहीं, मौत के मामले में राहत है। लगातार आठवें दिन भी कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार 15 सितंबर की शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 49 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 14 सितंबर कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले थे। बुधवार को 18246 लोगों के सैंपल लिए गए। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 969 केंद्रों में 62056 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 21 सितंबर की सुबह छह बजे है।
अब तक कुल 7389 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343310 हो गई है। इनमें से 329554 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 33 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 296 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7389 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट फिर घटकर 95.99 हो गया है। कल तक ये 96 फीसद था। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। बुधवार को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 580 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 351 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।