Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

भारत में लगातार दूसरे दिन 31 हजार से ज्यादा मिले कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में राहत

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। लगातार दूसरे दिन 31 हजार से ज्यादा कोरोना के नए संक्रमित मिले।

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। लगातार दूसरे दिन 31 हजार से ज्यादा कोरोना के नए संक्रमित मिले। शुक्रवार 24 सितंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना वायरस के 31382 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 318 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसके बाद देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 33594803 हो गई है। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 446368 पर पहुंच गया है।देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज अब घटकर 300162 लाख हो गए हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए की जांच के लिए 1565696 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 559932709 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देश भर में 32542 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 32848273 हो गई है। 24 घंटे में कुल 72.20 लाख टीके लगाए गए। अब तक कुल टीकाकरण की संख्या 84.15 करोड़ हो चुकी है।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में गुरुवार 23 सितंबर को कोरोना के 31903 नए संक्रमित और 282 लोगों की मौत, बुधवार 22 सितंबर को कोरोना के 26964 नए मामले और 383 लोगों की मौत, मंगलवार 21 सितंबर को कोरोना के 26115 नए केस मिले और 252 मरीजों की मौत, सोमवार 20 सितंबर को कोरोना के 30256 नए मामले और 295 की मौत, रविवार 19 सितंबर को 30773 नए मरीज और 309 की मौत, शनिवार 18 सितंबर को कोरोना 35662 नए मरीज मिले और 320 मरीजों की मौत, शुक्रवार 17 सितंबर को 34403 नए कोविड-19 के मरीज और 178 मरीजों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में कोरोना से लगातार दूसरे दिन भी नहीं हुई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। राहत की बात ये है कि लगातार दूसरे दिन कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। गुरुवार 23 सितंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 17 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले बुधवार 22 सितंबर को 23 नए संक्रमित मिले थे। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 1108 केंद्रों में 61169 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू पांच अक्टूबर की सुबह तक है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.09.23 Health Bulletin
अब तक कुल 7391 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343445 हो गई है। इनमें से 329715 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 20 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 249 है। अब तक प्रदेश में कुल 7391 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। गुरुवार को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 581 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 375 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।