Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

दंत शिविर में पहले दिन 300 से अधिक का पंजीकरण, 203 की हुई जांच

उत्तरकाशी जिले में श्री मातेश्वरी अन्न क्षेत्र गंगोत्री की प्रेरणा से नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ऋषिकेश ने सेवा THDC के सान्निध्य से कैलाश आश्रम उजेली में तीन दिवसीय निशुल्क दन्त चिकित्सा एवं कृत्रिम दन्त शिविर शुरू कर दिया है।

उत्तरकाशी जिले में श्री मातेश्वरी अन्न क्षेत्र गंगोत्री की प्रेरणा से नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ऋषिकेश ने सेवा THDC के सान्निध्य से कैलाश आश्रम उजेली में तीन दिवसीय निशुल्क दन्त चिकित्सा एवं कृत्रिम दन्त शिविर शुरू कर दिया है। शिविर के पहले दिन 300 से भी अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें की 203 लोगों के रोगियों के दांतों की जाँच की गई। इनमें चालीस लोगों को दांतों की सफाई और 48 लोगों के दाँतों में फीलिंग की गयी। 65 रोगियों के खराब दांत निकाले गए और 50 रोगियों के पूर्ण एवं आंशिक कृत्रिम दंत लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए डां हिमांशु ऐरन के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम कार्यरत है। इन सभी रोगियों को उनके कृत्रिम दंत कल शाम तक वितरित किये जायेंगे।

इस कार्यक्रम की का शुभारंभ स्वामी आचार्य विष्णु तीर्थ, स्वामी सच्चिदानंद, स्वामी महन्त बलवीर, स्वामी सिद्धेश्वर गिरी, रमेश स्वामी, सीमा डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर हिमांशु ऐरन ने दीप प्रज्वलित एवं माँ गंगा से प्रार्थना कर किया। स्वामी रमेश जी ने बताया कि इस दन्त चिकित्सा शिविर के माध्यम से उत्तरकाशी के साधु समाज के साथ साथ जन साधारण को सीमा डेंटल चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दाँतों के सभी प्रकार के बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इसमें दांतों की सफाई करना, दांतों का मसाला भरना और अत्यंत खराब दांतों को निकालने के साथ साथ नये कृत्रिम दांत भी लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन कामों के लिए किसी भी दंत चिकित्सालय में लगाने के लिए 10 से 15 दिन लगते हैं। वहीं, शिविर में वो यहाँ पर 2 दिन के अंदर संपन्न किए जा रहे हैं। सीमा डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर हिमांशु ऐरन ने बताया कि सभी रोगियों को उनके कृत्रिम दंत कल शाम तक वितरित किये जायेंगे।

शिविर के सफल आयोजन में डाक्टर अवनीश सिंह, डाक्टर अमित अग्रवाल, डाक्टर अंशदीप सिंह, डाक्टर पुलकित गुप्ता, डाक्टर अभिषेक दुबे, डाक्टर गीता आर्य, डाक्टर योगेश्वरी, डाक्टर राहुल पांडे, स्वामी अद्वैत चैतन्य, स्वामी विभु चैतन्य, स्वामी सत्यानंद, टेक्नीशियन विनीत सिंह का सहयोग रहा।
उत्तरकाशी से सत्येंद्र सेमवाल की रिपोर्ट।