Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

एमएसवीएच अल्युमिनाइज एसोसिएशन के प्रोग्राम में 20 से अधिक संगीत कलाकारों ने दी प्रस्तुति

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने तथा अमृत महोत्सव के उपलक्ष में ऑल इंडिया अल्युमिनाइज एसोसिएशन मॉडल स्कूल फ़ॉर विजुअली हैंडीकैप ( MSVH) की ओर से ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन नई दिल्ली के गांधी हॉल में एक शास्त्रीय एवं देश भक्ति संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संगीत कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी गई। 20 से अधिक संगीत कलाकारों ने देश भक्ति और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर एनआईईपीवीडी के निदेशक हिमांशु दास, तथा विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ भूतपूर्व छात्र एवं राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के महासचिव एसके रूंगटा, ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के कार्यपालक सचिव केसी पांडे, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में व्याकरण विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर दयाल सिंह पवार, दिल्ली शिक्षा विभाग के उप प्रधानाचार्य हरीश गुलाटी एवं एमएसडीएस के वरिष्ठ भूतपूर्व छात्र अखिलेश प्रसाद, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ प्रबंधक पुष्कर राज पांडे, दिल्ली शिक्षा विभाग से हेड आफ स्कूल पद से सेवानिवृत्त बृजपाल सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *