Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

उत्तराखंड में धीरे धीरे कमजोर पड़ रहा मानसून, दो दिन येलो अलर्ट, जानिए पांच दिन के मौसम का हाल

उत्तराखंड में अब मानसून धीरे धीरे कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि, आज 25 अगस्त और कल 26 अगस्त को पूरे राज्य में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इसके बाद 27 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के लिए येलो अलर्ट है। अन्य जिलों में मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं है। 28 और 29 अगस्त को भी राज्य के सभी जिलों में कहीं कहीं बारिश तो होगी, लेकिन मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। आज शुक्रवार को भी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान बादलों से घिरने लगा। आज कहीं कहीं भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने, तेज बौछार, पहाड़ों में भूस्खलन की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शुक्रवार 25 अगस्त की सुबह करीब पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। 26 से 28 अगस्त तक अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री तक रह सकता है। 28 अगस्त तक दून में बारिश की संभावना है। 29 अगस्त से लेकर एक सितंबर तक देहरादून में बारिश की संभावना कम है। ज्यादातर दिन आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।