Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड में हो चुकी है मानसून की एंट्री, 17 जून तक कई इलाकों में होगी भारी बारिश

जिस मानसून का किसान इंतजार करते हैं, उसने उत्तराखंड में एंट्री कर ली। इस बार मानसून करीब सात दिन पहले उत्तराखंड में प्रवेश कर गया है। 13 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तराखंड में पहुंच गया और इसने पूरे राज्य को कवर कर लिया है।

जिस मानसून का बेसब्री से किसान इंतजार करते हैं, उसने उत्तराखंड में एंट्री कर ली। इस बार मानसून करीब सात दिन पहले उत्तराखंड में प्रवेश कर गया है। 13 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तराखंड में पहुंच गया और इसने पूरे राज्य को कवर कर लिया है। इसके साथ ही ये हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून तक उत्तराखंड के अनेक स्थान में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक उत्तराखंड में 15 से 17 जून तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में कहीं कहीं भारी बारिश संभावना है। इन दिन दिने के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यदि तापमान की बात करें तो इन दिनों उत्तराखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री नीचे चल रहा है। आने वाले दिनों में सामान्य से दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड नीचे रहेगा।
उन्होंने बताया कि 15 जून को पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। 16 जून को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।
17 जून को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का अनुमान है। कुमाऊं संभाग में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। 18 जून को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल के कुछ स्थानों मे तथा गढ़वाल मंडल में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।