Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

महिला मित्र की मदद से दिल्ली की पेंटर को पिलाई भांग, बेहोश होने पर किया दुष्कर्म

ऋषिकेश के निकट मुनिकी रेती क्षेत्र में पेंटिंग करने वाली एक युवती को भांग के नशे में बेहोश कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला मित्र की मदद से उसके साथ ऐसा कृत्य किया।


ऋषिकेश के निकट मुनिकी रेती क्षेत्र में पेंटिंग करने वाली एक युवती को भांग के नशे में बेहोश कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला मित्र की मदद से उसके साथ ऐसा कृत्य किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसकी महिला मित्र की तलाश की जा रही है।
टिहरी जनपद में पड़ने वाले मुनिकी रेती थाना पुलिस ने बताया कि 21 साल की पीड़ित युवती मूल रूप से दिल्ली निवासी है। वह कुछ समय से क्षेत्र में रहकर वॉल पेंटिंग का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि वह उमंग गांधी नाम के युवक को जानती है। 25 अप्रैल को उमंग ने वॉल पेटिंग के लिए तपोवन (मुनिकीरेती) स्थित अपने कमरे पर उसे बुलाया। जब वह कमरे पर पहुंची तो उमंग अपनी एक महिला मित्र एविन के साथ था।
आरोप है कि कि उमंग गांधी व उसकी महिला मित्र ने उसे भांग का नशा कराया। इससे वह उसी कमरे में बेहोश हो गई। रात में उमंग ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपित उमंग गांधी व उसकी महिला मित्र एविन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि इस मामले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी महिला मित्र की तलाश जारी है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।