स्कूल से देरी से घर लौटी नाबालिग छात्रा, मां ने डांटा तो जहर खाकर दे दी जान

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक बालिका के स्कूल से देरी से घर आने पर मां ने डांट लगाई तो उसने खौफनाक कदम उठा लिया। इस नाबालिग छात्रा ने जहर खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक लेहमन अस्पताल विकासनगर से ढकरानी निवासी 14 वर्षीय एक बालिका की मौत की सूचना आई। बताया गया कि उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से हुई है। इस पर जांच के लिए पुलिस अस्पताल पहुंची। परिजनों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि बालिका कल 20 फरवरी को स्कूल गई थी। किसी कारण वह देरी से वापस घर पहुची थी।
इस पर उसकी मां ने उसे देरी से आने पर डांटा। इससे नाराज होकर बालिका ने चूहे मारने का जहर खा लिया था। इसे कल ही परिजन अस्पताल ले गए थे। जहां आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों से सुपूर्द कर दिया।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



