Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली राहत, उत्तराखंड में भी यही स्थिति, टीकाकरण में हल्की वृद्धि

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। भारत में एक बार फिर से इसमें मामूली कमी दर्ज की गई। यही स्थिति उत्तराखंड की भी है। शुक्रवार 21 अप्रैल की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11673 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 28 मौत दर्ज की गई। इनमें नौ पुरानी मौतों को जोड़ा गया है। ऐसे में अब तक कोरोना से कुल 531258 लोगों को जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना से 10780 लोग स्वस्थ हुए। स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा 44272256 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 66170 है। गुरुवार को देशभर में 3647 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। इससे पहले बुधवार को देशभर में मात्र 574 लोगों को ही टीके लगे थे। ऐसे में टीकाकरण में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अब तक देश में कुल 2206631979 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में गुरुवार 20 अप्रैल को कोरोना के 12591 नए संक्रमित और 40 मौत, बुधवार 19 अप्रैल को कोरोना के 10542 नए संक्रमित और 38 मौत, मंगलवार 18 अप्रैल को कोरोना के 7633 नए संक्रमित और 11 मौत, सोमवार 17 अप्रैल को कोरोना के 9111 नए संक्रमित और 27 मौत, रविवार 16 अप्रैल को कोरोना के 10093 नए संक्रमित और 23 मौत, शनिवार, 15 अप्रैल को कोरोना के 10753 नए केस और 27 मौत, इनमें छह पुरानी मौतों को जोड़ा गया है। शुक्रवार 14 अप्रैल को कोरोना के 11109 नए संक्रमित और 29 मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मिले 141 नए संक्रमित
उत्तराखंड में गुरुवार 20 अप्रैल को कोरोना के 141 नए संक्रमित मिले। इससे एक दिन पहले बुधवार 19 अप्रैल को कोरोना के 147 नए संक्रमित मिले थे। राहत की बात ये है कि किसी मरीज की कोरोना से मौत दर्ज नही की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कोरोना से अब तक 7761 मौत
उत्तराखंड की रिपोर्ट के मुताबिक, 162 मरीज पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 348 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7761 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।