Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

नाबालिग से किया दुष्कर्म, उसे धमका कर घर से कराए तीन लाख रूपये के जेवर चोरी, हुआ चंपत

देहरादून के रायवाला क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपी ने किशोरी को धमका कर उससे घर से तीन लाख के जेवर भी चोरी कराए।


देहरादून के रायवाला क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपी ने किशोरी को धमका कर उससे घर से तीन लाख के जेवर भी चोरी कराए। फिर जेवर लेकर चंपत हो गया। घर में चोरी होने पर ही नाबालिग के दुष्कर्म की बात पता चली। इस मामले में किशोरी के दादा ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है।

रायवाला थाना अंतर्गत हरिपुरकलां में एक युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवक ने डरा-धमका कर तीन लाख रुपये और ज्वेलरी भी ऐंठ ली। पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रायवाला पुलिस के मुताबिक मूल रूप से समस्तीपुर विद्यापति बिहार निवासी क्षेत्र के एक मकान में किराए पर रह रहा था। शुक्रवार को उसने मकान मालिक की नाबालिग बेटी को बहलाकर अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसने किशोरी को धमकी दी और उससे घर के जेवर चोरी करने को कहा। फिर वह पैसे और ज्वेलरी लेकर चंपत हो गया। आरोपित के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संबंधित स्थान के लिए रवाना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *