Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

फर्जी नाम से नाबालिग से की दोस्ती, गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म, साथ देने वाली महिला सहित आरोपी गिरफ्तार

पहले युवक ने फर्जी नाम से नाबालिग से जान पहचान बढ़ाई। फिर उसे एक महिला की मदद से गेस्ट हाउस में बुलवाया। वहां किशोरी से दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सहित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया।

पहले युवक ने फर्जी नाम से नाबालिग से जान पहचान बढ़ाई। फिर उसे एक महिला की मदद से गेस्ट हाउस में बुलवाया। वहां किशोरी से दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सहित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। मामला देहरादून में नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने 25 मार्च को थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी कहीं गायब हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर उसकी लोकेशन गणेश गेस्ट हाउस में मिली।
पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक से पूछताछ के बाद प्रेम नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह फर्जी प्रेम नाम से नाबालिग से बातचीत करता था। दीपनगर की रहने वाली महिला शिवानी के माध्यम से वह नाबालिग को गेस्ट हाउस लेकर आया था। जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, तथ्य छिपाने और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।