हरियाणा में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, डीएसपी पर चढ़ाया डंपर, मौत से हड़कंप
चाहे कोई भी राज्य हो, सारी जगह खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इस बीच हरियाणा से ऐसी खबर आई, जिससे खनन माफियाओं की दंबगई दिखाई दी। हरियाणा के नूंह जिले में खनन माफिया के लोगों डीएसपी के उपर डंपर चढ़ा दिया। हादसे में डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर तुरंत अधिकारियों को रवाना कर दिया गया है।
दरअसल, एक सूचना के आधार पर डीएसपी सुरेंद्र खनन रोकने के लिए गए थे। जब उन्होंने अवैध पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की तो डंपर ड्राइवर ने उनके ऊपर ही डंपर चढ़ा दिया। अपने अधिकारी के डंपर से कुचले जाने पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। वे अधिकारी को अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, घटना के बाद चालक डंपर के साथ फरार हो गया। घटनास्थल पर नूहं के एसपी और आईजी मौजूद हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
