Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडियों ने किया सीएम धामी का स्वागत, आज करेंगे पीएम से मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन पहुंचे। उत्तराखंड सदन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का प्रवासी उत्तराखंडवासियों ने जोरदार स्वागत किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन पहुंचे। उत्तराखंड सदन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का प्रवासी उत्तराखंडवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने नया इतिहास बनाया है। कई मिथक तोड़ते हुए प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। मंगलवार को वह राज्य के विकास के विषय में प्रधानमंत्री सहित कई महानुभावों के साथ चर्चा करेंगे।
‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया कि न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनो और अन्य स्टेकहोल्डर्स की एक कमेटी गठित करेगी। जो कि उत्तराखंड राज्य के लिए ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा सभी नागरिकों के लिये समान क़ानून चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा और संविधान की भावना को मूर्त रूप देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे संकल्पों में पलायन को रोकना भी एक संकल्प है इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।