Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी से मिले महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्षद, दी आंदोलन की चेतावनी

देहरादून महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात की। साथ ही उनका ध्यान शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था की तरफ आकर्षित किया। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए समुचित उपाय की मांग की। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। साथ ही जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोगी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को बताया कि नगर निगम से जुड़े नए वार्डों में तो सफाई व्यवस्था पहले से ही ध्वस्त है। वहीं, वार्ड 18, 49, 51, 47 में भी पर्याप्त सफाई न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जगह जगह कूढ़े के ढेर लगे हैं। इन वार्डों का सारा कूढ़ा उठाकर भगत सिंह कालोनी अल्पसंख्यक आयोग के निकट डाला जाता रहा है। अब कूड़े को भगत सिंह कालोनी में डालने पर वहां के कुछ लोग अड़ंगा डाल रहे हैं। ऐसे में कूढ़ा निस्तारण नहीं होने से इन वार्डों में गंदगी बढ़ती जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को ये भी बताया कि कुछ समय से नगर निगम की ओर से नालियों से जो बजरी मिट्टी निकाली जाती है, उसका उठान भी नही हो पा रहा है। इससे सड़क में चलने वालों लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समाधान नहीं निकाला गया तो महानगर कांग्रेस कमेटी पार्षदों के साथ प्रदर्शन के लिए मजबूर होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि नगर निगम देहरादून में वार्डो का विस्तार करते हुए 40 वार्ड नये बनाये गये थे। उस समय कैबिनेट बैठक में यह निर्णय हुआ था कि उक्त नये वार्डों के व्यवसायिक टैक्स 10 वर्षो तक राहत दी जायेगी। अब उन्हें व्यवसायिक टैक्स लेने का फरमान जारी किया गया है, जो कि अनुचित है। एक तरफ नगर निगम टैक्स का फरमान जारी कर रहा है वहीं, इन वार्डों में सफाई आदि की पर्याप्त सुविधा भी नहीं है। ज्ञापन देने वालों में नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डॉ विजेंद्र सिंह, पार्षद इलियास अंसारी, पार्षद आनंद त्यागी, पार्षद सागर लांबा, पार्षद हुकुम सिंह गढ़िया, पार्षद अमित भंडारी, आशीष गुसाईं, अरविंद गुरुंग, अभिषेक तिवारी, लकी राणा, सूरज क्षेत्री आदि मौजूद थे।