Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

महानगर कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा, मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाएगी कांग्रेस: डॉ. गोगी

देहरादून महानगर की ओर से मलिन बस्ती न्याय यात्रा निकाली गई। ये यात्रा महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में निकाली गई। आज सोमवार को मलिन बस्ती न्याय यात्रा देहरादून में वार्ड 75 मुकील अहमद पार्षद के कार्यालय से शुरू हुई। लोहिया नगर वार्ड 74 से होते हुए लाल पुल से सत्तुवाली घाटी द्रोणपुरी से होते हुए गांधीधाम में इसका समापन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यात्रा को संबोधित करते हुए डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही वो पार्टी है, जो सभी वर्गों को का ख्याल रखती है। सबको साथ लेकर चलती है, चाहे वो व्यक्ति किसी भी जाति धर्म का हो समुदाय का हो, या किसी भी तबके का हो। जब पूरा विपक्ष इंदिरा के ख़िलाफ़ खड़ा था, तब उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए ये कहा था कि वो इंदिरा को हटाने की बात कर रहे हैं, हम ग़रीबी हटाने की बात कर रहे हैं। तब आपको तय करना है कि आपको किस को चुनना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि कई मलिन बस्तियों ऐसी हैं जो इंदिरा गांधी के नाम पर बसी हुई हैं। आज ये मलिन बस्तियां भाजपा के लिए बोझ हैं। पहले इन्हें मलिन बस्तियों को भाजपा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रही। 2016 में कांग्रेस पार्टी ने इन मलिन बस्तियों को मालिकाना हक़ दिलाने का प्रयास किया था। दुर्भाग्यवश 2017 में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी, तब से यह मुद्दा भाजपा ने ठंडे बस्ते में डालने का कार्य कर दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा कभी भी सही नहीं थी। यही वजह रही कि हर बार अध्यादेश लाकर इन बस्तियों को ग्रेस पीरियड प्रदान किया गया। इसके बावजूद कभी भी समाधान नहीं निकाला। इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार हज़ारों घरों को बेघर करने का प्रयास कर रही है। इसमें कांग्रेस पार्टी सफल नहीं होने देगी। इस दौरान यह तय किया गया है कि मलिन बस्तियों की बात को हम आगे बढ़ाएंगे और मलिन बस्ती में रह रही हमारे भाई बहनों के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने देंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदा सदा प्रदेश के आख़िरी छोर पर खड़े व्यक्ति के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि राइट टू शेल्टर को उच्चतम न्यायालय मौलिक अधिकार के दायरे में लेकर आया है, पर भाजपा की सरकार इन बस्ती वालों से उनका मौलिक अधिकार छीन रही है। ये पद यात्रा आज से शुरू हो रही है जो महानगर के अन्य क्षेत्रों से भी होकर गुज़रेगी और सरकार के जागने तक जारी रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पद यात्रा में मुख्य रूप से कार्यक्रम संजोयक मुकील अम्हद, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, याकूब सिद्दकी, ललित बद्री, अमन प्रजापति, जगदीश धीमन, महेश जोशी, अंजू भारती , सोनू क़ाज़ी संजय भारती,रमेश मंगू, हरि भट्ट, आयुष गुप्ता,अल्ताफ अहमद,मनमोहन शर्मा, पुनीत चौधरी आदर्श सूद,नितिन रावत अन्य मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।