Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

महानगर कांग्रेस ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, राहुल के सौहार्द और एकता के संदेश को हर घर ले जाएगी कांग्रेसः गोगी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के के देशव्यापी कार्यक्रम के तहत हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तत्वाधान में आज देहरादून महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के सेवला ब्लॉक ब्रह्मपुरी, लोहियानगर आदि इलाकों में कांग्रेसजनों ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के लिखित संदेश वितरित किये। डॉ जसविंदर गोगी कहा कि भाजपा सरकार की आर्थिक नीति का बुलबुला अडानी प्रकरण के रूप में फूट चुका है। अब खतरा ये है कि सरकार और अडानी की कारस्तानी सार्वजनिक उपक्रमों और बैंकों के माध्यम से लोगों की गाढ़ी बचत की कमाई न छीन ले। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी का जीवन दूभर पहले ही कर रखा है और इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए पूरे देश को नफरत को आग में झोंकने का काम किया जा रहा है। गोगी ने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन का शोर पीटा जाता है, लेकिन बजट से भी उत्तराखंड को उपेक्षा और निराशा ही हाथ लगी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से जो वातावरण पूरे देश में निर्मित हुआ है, उसको अब महानगर के हर वार्ड हर घर तक दस्तक देकर पहुंचाने का कार्य करना है। गोगी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जैसे राहुल गांधी ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का उद्देश्य लेकर यात्रा की, उसी प्रकार कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल के संदेशवाहक के रूप में मोहब्बत का पैगाम घर घर तक पहुंचाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर मुख्य रूप से पूरन सिंह रावत, मुकीम अहमद पार्षद ब्लॉक अध्यक्ष, मुस्तकीम सिद्धकी प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस फारूक राव, सहजाद अंसारी, पूर्व पार्षद तासीन अंसारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रबी हसन, सखावत खान, मोनू अंसारी, सकील अंसारी, यामीन खान, मारूफ राव, विनोद, हारून अंसारी, युशूफ अंसारी, हाजी अफजाल अंसारी, दानिश, बबलू, सोनू, परवेज अंसारी, अज़हर, आशु, अब्दुल समद, रागिब मालिक, आशिफ, आरिफ, नदीम, आलोक मेहता, चांद आदि मौजूद थे।