Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

बिजली की दर बढ़ाने के ऊर्जा निगम के प्रस्ताव के विरोध में महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन 16 दिसंबर को

उत्तराखंड में ऊर्जा निगम की ओर से बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव का देहरादून कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। इसके विरोध में 16 दिसंबर को देहरादून में यूपीसीएल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त जानकारी देहरादून महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक बार फिर से बिजली की दर बढ़ाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की बोर्ड बैठक में बिजली दरें 7.72 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया है। इसमें घरेलू बिजली दर में पांच प्रतिशत और औद्योगिक बिजली दरों में सात से आठ प्रतिशत बढ़ोतरी की सिफारिश की गई। 15 दिसंबर तक यूपीसीएल की ओर से दरें बढ़ाने का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग में जमा किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि बिजली की दर बढ़ाने के प्रस्ताव पर देहरादून महानगर कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी। इस साल बिजली की दरों में तीन बार बढ़ोत्तरी की गई है, जो कि छोटे राज्य उत्तराखंड की जनता का शोषण है। एक तरफ महंगाई की मार से लोग परेशान हैं। ऊपर से बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी कर सरकार आमजन को दोहरा झटका दे रही है। उन्होंने कहा कि बिजली की दर यदि बढ़ाई जाती है तो कांग्रेसी सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली की दर बढ़ाने के प्रस्ताव के खिलाफ कांग्रेसी यूपीसीएल कार्यालय पर 16 दिसंबर को प्रदर्शन करेंगे।