Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों को लेकर महानगर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों को लेकर देहरादून महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। ये प्रदर्शन देहरादून में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के सामने ऐश्लेहाल तिराहे पर किया गया।
देहरादून महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में ये प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर डॉ. गोगी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। खुद भाजपा के ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। एक के बाद एक प्रकरण सामने आते जा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध तो रुक ही नहीं रहे थे, अब भाजपा के वरिष्ठ सदस्यों के अपराधों की कलई भी खुलती जा रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में जांच की अनुमति धामी सरकार से खुद विजिलेंस न्यायालय ने मांगी है। यह भाजपा सरकार और राज्य के लिए शर्मिंदगी की स्थिति है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता गोगी ने कहा कि अभी इसी मामले में सरकार घिरी थी कि फिर रानीखेत विधायक के भाई को 40 कारतूस के साथ भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ा। कुछ ही दिन पूर्व अल्मोड़ा और काशीपुर क्षेत्र में भाजपा के दो वरिष्ठ सदस्य बलात्कार के मामले में लिप्त पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के चाल चरित्र की पोल पूरी तरह खुल गई है। अब इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच तब तक आंदोलनरत रहेगी, जब तक दोषियों पर समुचित कार्रवाई नहीं की जाती। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली, आलोक मेहता, मनीष गर्ग, अभिषेक तिवारी, वीरेंद्र पवार, सूरज क्षेत्री, शहजाद अंसारी, इस्लाम अंसारी, हेमंत उप्रेती, मनीष, नदीम अंसारी, विजेंद्र सिंह, संदीप जैन, अर्जुन पासी, हर्ष राणा, वाहिल, मोहित, रजत सिद्धू, मोनू, सनी, सुमित, संजय शर्मा, पिंटू मोर्या, अमित, गौरव, मोहित, रॉबिन त्यागी, एमएम खोली, जगदीश धीमान, मनीष गर्ग, शुभम सैनी, इज़हार, ओम भंडारी, सागर, अंसुल थापा, राज कुमार, राजेश पुंडीर, साजिद, जमाल,आदर्श सूद, गगन, निहाल सिंह आदि शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।