Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

एक बार फिर से बदला मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अब 27 फरवरी से होगी पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड में हवाओं का रुख बदलता है और मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी बदल जाता है। ऐसे में मौसम विभाग सुबह कुछ कहता है और शाम को राय बदल जाती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी कई बार धोखा खा जाता है। एक दिन पहले मौसम विभाग ने 26 फरवरी से कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी। अब आज मौसम विभाग का पूर्वानुमान बदल गया और बारिश व बर्फबारी की संभावना भी एक दिन आगे सरक गई। यानि कि अब 27 फरवरी से उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का हाल
इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। शनिवार 25 फरवरी की सुबह भी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में धूप खिल गई थी। ऐसे में दिन में सर्दी से राहत है। हालांकि, इन दिनों शाम, रात और सुबह के समय मौसम सर्द है। कल 26 फरवरी को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बारिश का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार 27 और बुधवार 28 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक मार्च को भी गढ़वाल मंडल के जिलों के साथ ही कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुमाऊं के अन्य जिलों में भी कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश देखी जा सकती है। इस दिन बारिश प्रभावित इलाकों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शनिवार 25 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। 26 फरवरी को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। 27 और 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तपामान 13 से 15 डिग्री रह सकता है। इसके बाद तापमान में वृद्धि होगी। एक मार्च से लेकर चार मार्च तक अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के करीब रह सकता है। इस बीच 28 फरवरी से लेकर तीन मार्च तक देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है।