Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

बदला मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अब पर्वतीय जिलों में हो सकती है बारिश, 17 मई का यलो अलर्ट, जल्द दस्तक देगा मानसून

इन दिनों मौसम विभाग और मौसम के बीच नूरा कुश्ती चल रही है। हवाएं चलती हैं और विभाग का पूर्वानुमान गड़बड़ा देती हैं। ऐसे में कहें तो उत्तराखंड के मौसम को लेकर पूर्व में की गई भविष्यवाणी नहीं सटीक साबित नहीं हो रही है।

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम विभाग और मौसम के बीच नूरा कुश्ती चल रही है। हवाएं चलती हैं और विभाग का पूर्वानुमान गड़बड़ा देती हैं। ऐसे में कहें तो उत्तराखंड के मौसम को लेकर पूर्व में की गई भविष्यवाणी नहीं सटीक साबित नहीं हो रही है। फिर भी राहत वाली बात ये है कि बारिश हो रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानों में भी 24 घंटे के भीतर एक बार हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो चुका है। तपती गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं माना जा रहा है कि इस बार मानसून जल्द आ जाएगा। ऐसे में बिजली संकट भी दूर होगा और लोगों को गर्मी से भी जल्द राहत मिल जाएगी। हालांकि पर्वतीय राज्यों में अब ज्यादा गर्मी की समस्या नहीं रही है।
जल्द दस्तक देगा मानसून
भारत में मानसून इस साल जल्दी दस्तक देगा और लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। देश के ज्यादातर उत्तरी भाग और पश्चिमी हिस्सों में अप्रैल 2022 के दौरान प्रचंड गर्मी पड़ी थी और भीषण लू का भी सामना करना पड़ा था। अब खबरें हैं कि मानसून अंडमान में 15 मई तक दस्तक दे सकता है। इससे देश के दूसरे हिस्सों में भी मानसून जल्द पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण पश्चिमी मानसून अंडमान एवं निकोबार द्वीप में इस बार जल्द ही आ सकता है। 15 मई को इस मानसूनी मौसम की पहली बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी मानसून इस बार दक्षिण अंडमान सागर और समीप के दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी की इलाके में 15 मई के आसपास पहुंच सकता है।
उत्तराखंड में तेज हवाएं पूर्वानुमान को कर रही हवा
उत्तराखंड में इन दिनों अधिकांश पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं अच्छी खासी बारिश हो रही है। मैदानी क्षेत्र मार्च और अप्रैल माह में सूखे निकल गए थे। वहीं देहरादून सहित कई क्षेत्रों में पिछले तीन चार से हर दोपहर बाद एक बार बारिश हो रही है। इससे मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी गड़बड़ा रहा है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले पूर्वानुमान की जो रिपोर्ट जारी की थी। इसमें आज 13 मई से 16 मई तक उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया था।
देखें 12 मई की रिपोर्ट

बदल गई आज की रिपोर्ट
अब आज यानी 13 मई की सुबह मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के मौसम की रिपोर्ट में बदलाव हो गया है। अब आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं तेज हवाएं चलेंगी।
देखें आज की रिपोर्ट

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल शनिवार 14 मई और रविवार 14 मई को राज्यभर में मौसम शुष्क रह सकता है। यानी कि इस दौरान बारिश नहीं होगी, लेकिन कहीं कहीं तेज झोंकेदार सतही हवाएं चलेंगी। 16 मई को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, तेज हवाएं चलेंगी। 17 मई को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के अनेक स्थानों पर इस दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के मैदानी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा। चेतावनी दी गई है कि 17 मई को इन जिलों में ओलावृष्टि के साथ ही आकाशीय बिजली चमकेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।