Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

ग्राफिक एरा में हरित भविष्य के निर्माण का संदेश

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रकृति के संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित विरासत संजोने का संदेश दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यूनिवर्सिटी की प्रभारी कुलपति डा. तबस्सुम नकवी ने कहा कि ग्राफिक एरा अपने ग्रीन कैंपस के माध्यम से हरियाली को सहेजने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रख रहा है। डा. तबस्सुम ने विश्वविद्यालय परिसर में कचनार के वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस पौधरोपण का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के एनवायरनमेंट साइंस डिपार्टमेंट और एनएसएस यूनिट ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की कुलसचिव डा. ज्योति छाबड़ा, डीन ऑफ एकेडमिक्स डा. प्रमोद एस नैयर, एनवायरनमेंट साइंस डिपार्टमेंट के हेड डा. कमल कांत जोशी, एनएसएस यूनिट हेड आदित्य हरबोला और डा. अविनाश चौहान के साथ अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।