Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 2, 2026

प्रेस कांउसिल की सब कमेटी के सदस्यों ने उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक से की भेंट

उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रख्यापित की जाने वाली प्रिंट मीडिया से संबंधित विज्ञापन नीति को और अधिक प्रभावी एवं युक्ति संगत बनाये जाने के दृष्टिगत सूचना भवन लाडपुर देहरादून में प्रेस कांउसिल की सब कमेटी के सदस्यों ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट की। सब कमेटी द्वारा इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से भी विचार विमर्श किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर भारतीय प्रेस परिषद के सब कमेटी के सदस्य गुरिंदर सिंह, श्याम सिंह पंवार, आरती त्रिपाठी मौजूद रहीं, जबकि महानिदेशक सूचना के साथ अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव तथा उपनिदेशक रवि बिजारनियां उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भारतीय प्रेस परिषद की उप समिति के सदस्यों को राज्य में समाचार पत्रों एवं उनके प्रतिनिधियों के हित में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रिंट मीडिया सें संबंधित विज्ञापन नीति को व्यवहारिक बनाये जाने के प्रयास किये गए है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ज्ञातव्य है कि भारतीय प्रेस परिषद सब कमेटी के सदस्यों ने अपने उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान मंगलवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में उत्तराखण्ड सरकार की प्रिंट मीडिया, विज्ञापन नीति के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड के स्टेक होल्डर्स के साथ श्रम विभाग उत्तराखण्ड में पंजीकृत समस्त पत्रकार संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, अन्य पत्रकार संगठनों, स्टेट प्रेस क्लब देहरादून एवं प्रेस क्लब देहरादून के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विज्ञापन नीति के संबंध में विचार विमर्श कर उनके सुझाव प्राप्त किए थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।