Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रीय झंडे के साथ 15 किलोमीटर की लगाई दौड़

उत्तराखंड सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 किलोमीटर की तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ मार्ग के बीच में प्रतिभागी सदस्यों की ओर से घंटाघर के समीप नारे लगाकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस तिरंगा दौड़ में क्लब के 40 से अधिक महिला एवं पुरुष सदस्य सामूहिक एवं वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। प्रतिभागी सभी सदस्य 15 अगस्त की सुबह झंडा रोहण के समय सचिवालय परिसर में उपस्थित होंगे। क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी ने बताया कि क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 किलोमीटर एवं गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 किलोमीटर की दौड़ राष्ट्रीय झंडे के साथ क्लब के सदस्यों द्वारा पूरी की जाती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस आयोजन से प्रतिभागियों एवं समाज में राष्ट्रवाद एवं देश प्रेम की भावना प्रबल होती है। प्रतिभाग करने वाले सभी सदस्यों को 29 अगस्त 2024 खेल दिवस के शुभ अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।