Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 11, 2026

हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, अत्याधुनिक ओटी शुरू

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) में नए अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को लगातार मजबूत करना संस्थान की प्राथमिकता है। अत्याधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों से युक्त नया ऑपरेशन थिएटर चिकित्सकों को विभिन्न एवं जटिल प्रकार की सर्जरी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इससे सर्जिकल सेवाओं की गुणवत्ता, दक्षता और क्षमता को और मजबूती मिलेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में की एनिस्थिसिया विभागाध्यक्ष डॉ. गुरजीत खुराना ने बताया कि नए हाईटेक ऑपरेशन थिएटर के शुरू होने से चिकित्सकों की कार्यक्षमता और सर्जिकल क्षमता में वृद्धि होगी। इससे प्रतिदिन अधिक सर्जरी करना संभव होगा और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हिम्स जौलीग्रांट में 23 ऑपरेशन थिएटर संचालित किए जा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि नए ओटी में आधुनिक सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों को शामिल किया गया है, जिससे विभिन्न प्रकार की सर्जिकल प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम तरीके से संचालित करने में सहायता मिलेगी। हिम्स जौलीग्रांट में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नई तकनीकों और आधुनिक संसाधनों से युक्त यह हाईटेक ऑपरेशन थिएटर इसी प्रयास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे सर्जरी की क्षमता बढ़ने के साथ मरीजों को आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, निदेशक (अस्पताल सेवाएं) डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय, डीन डॉ. ए. शरीफ, प्रिंसिपल डॉ. रेनू धस्माना, डॉ. राजेश माहेश्वरी एवं डॉ. हेमंत नौटियाल सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।