Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिला वर्ष 2024 का डॉ आरएस टोलिया स्मारक उत्कृष्ट पारदर्शी लोक प्राधिकारी सम्मान

आरटीआई क्लब देहरादून की ओर से सूचना का अधिकार अधिनियम की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देहरादून में इंदर रोड स्थित तस्मिया अकादमी में आयोजित इस समारोह में उल्लेखनीय कार्य के लिए छात्रों और आरटीआई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पारदर्शिता सूचकांक के आधार पर वर्ष 2024 के लिए डॉ आरएस टोलिया स्मारक उत्कृष्ट पारदर्शी लोक प्राधिकारी सम्मान से चिकित्सा शिक्षा विभाग को सम्मानित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सचिवालय में आरटीआई क्लब देहरादून के पदाधिकारियों की ओर से यह सम्मान सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ आर राजेश कुमार को सौंपा गया। सचिव, चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर राजेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग अन्य क्षेत्रों में भी विशिष्ट उपलब्धियों के साथ ही सूचना का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में एक आदर्श प्रस्तुतक रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उल्लेखनीय है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग वर्ष 2017 में यह पुरस्कार प्राप्त कर चुका है। 2022-23 तथा 2023-24 के सूचना अनुरोध निस्तारण के आधार पर दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को राज्य सूचना आयोग की ओर से राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट सम्मान से चिकित्सा शिक्षा विभाग की लोक सूचना अधिकारी ऋचा को सम्मानित किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।