Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में लगाया चिकित्सा शिविर, आसपास के लोगों ने उठाया लाभ

देहरादून में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में आज महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसके आयोजक जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी देहरादून रहे। इस शिविर में डेंगू से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही उनके स्वास्थ्य का मुफ्त में परीक्षण किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

329 लाभार्थियों ने उठाया लाभ
जिला होम्योपैथिक चिकित्सा के सहयोग और कांग्रेस नेता एवं राजपुर क्षेत्र से पूर्व विधायक राजकुमार, नगर निगम के पूर्व नेता विपक्ष नीनू सहगल के प्रयासों से इस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वायरल फीवर अन्य बीमारियों की जांच की गई। लोगों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। कैंप सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ हुआ और अपराह्न तक चला। इसमें करीब 329 हर उम्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आसपास की रखें सफाई
इस मौके पर विधायक राजकुमार ने कहा कि यह जनपद देहरादून में इस प्रकार के कैंप अन्य स्थानों पर भी आयोजित होंगे। पार्षद मीनू सहगल ने डेंगू के प्रति आम जनता से भी जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने घर के आसपास पानी को जमा ना होने दें। साथ ही डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए सचेत रहें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर पूर्व दिगंबर दिनेश पुरी, दिगंबर भागवत पुरी, चिकित्सकों की टीम में डॉक्टर इंदु यादव, अजयकांत गैरोला, राजेंद्र कुमार के साथ ही संजय गर्ग, राहुल शर्मा, राजेश उनियाल, दिनेश गुप्ता, विकी गोयल, गगन छाछर, नागेश रतूड़ी, नवीन गुप्ता, दीपक मित्तल, सुनील कुमार बंगा, अजय गुप्ता, अमित गोयल, अशोक ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।