Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आया मैक्स वाहन, सड़क पर पलटा, नौ लोग घायल

देहरादून में चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर साहिया के नजदीक लाल पुल के पास पहाड़ से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आने से मैक्स वाहन सड़क पर पलट गया। इससे करीब नौ लोग घायल हो गए।

देहरादून में चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर साहिया के नजदीक लाल पुल के पास पहाड़ से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आने से मैक्स वाहन सड़क पर पलट गया। इससे करीब नौ लोग घायल हो गए। सूचना के तुरंत बाद राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव जिनाटा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से हादसे में घायल चालक समेत नौ व्यक्तियों को सीएचसी साहिया में भर्ती कराया।
घायलों में स्थानीय वीरेंद्र राणा, मनोज राणा, रणवीर सिंह तीनों निवासी मगरोली-चकराता, अतर सिंह निवासी टुंगरा, सचिन निवासी टगरी, आशा व आंचल निवासी खुशाहलपुर विकासनगर और टीना निवासी हरियाणा समेत नौ लोग घायल हो गए, जिनका उपचार राजकीय अस्पताल साहिया में चल रहा है। राजस्व उपनिरीक्षक ने कहा घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
हादसा मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे हुआ। बताया जा रहा है कि अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और वाहन भी इसकी चपेट में आ गया। इसी बीच चालक भी नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर ही पलट गया। बताया जा रहा है कि एक तरफ खाई थी। चालक की सूझबूझ से वाहन खाई की तरफ जाने से बच गया और सड़क पर ही पलट गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।