Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

होल्यारों से भरा मैक्स वाहन खाई में गिरा, चार की मौत, दस गंभीर रूप से घायल

त्तराखंड में पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में युवा होल्यारों से भरा मैक्स वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए।

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में युवा होल्यारों से भरा मैक्स वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि होल्यारों की टोली चमोली जिले के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांवच से पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में गई थी। वापस लौटते समय ये हादसा हुआ। सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के 14 युवा होल्यारों की टोली जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने पहुंची। दिनभर होली गीतो से क्षेत्र के गांवों में अबीर-गुलाल का रंग भरकर शाम को पैठाणी से वापस लौट रह थे। पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना पर थाना पैठाणी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। घटनास्थल पर ही अमित नेगी (16) पुत्र महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। रोहित सिंह (19) पुत्र शेर सिंह, बलंवत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह व संतोष (22) पुत्र आनंद सिंह सभी बिसौणा गांव निवासियों की सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मौत हुई।
पुलिस के मुताबिक बिसौण गांव के ही भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी व महेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं। सीएचसी पैठाणी व पाबौ में उपचार के बाद सभी घायलो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, चारों शवो का सीएचसी पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना की सूचना समस्त परिजनों को दे दी गई है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।