Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

कोरोना संक्रमित के इलाज में मैक्स अस्पताल ने वसूले 17 लाख रुपये, मरीज की हुई थी मौत, अब मुकदमा दर्ज

कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज के लिए निर्धारित से अधिक फीस लेने पर देहरादून में मैक्स अस्पताल के प्रबंधन और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये मुकदमा राजपुर थाना पुलिस में दर्ज हुआ।

कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज के लिए निर्धारित से अधिक फीस लेने पर देहरादून में मैक्स अस्पताल के प्रबंधन और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये मुकदमा राजपुर थाना पुलिस में दर्ज हुआ। इसमें मैक्स अस्पताल, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) और पांच चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में अस्पताल के स्टाफ को भी आरोपित बनाया गया है।
एकता एवेन्यू डालनवाला निवासी विशाल अग्रवाल ने गत सप्ताह पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से अस्पताल के खिलाफ शिकायत की थी। इसमें बताया कि उनकी माता सावित्री देवी को कोरोना संक्रमण होने पर 23 अप्रैल 2021 को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां कुछ दिन बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। उनका आरोप है कि बावजूद इसके दो जून को चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उनकी माता का निधन हो गया।
आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने उनसे इलाज के नाम पर 17 लाख रुपये वसूल लिए, जो निर्धारित शुल्क से काफी अधिक थे। उन चिकित्सकों की भी विजिटिंग फीस वसूल की गई, जिन्होंने उनकी माता का इलाज नहीं किया। विशाल का कहना है कि इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से भी की जा चुकी है। हालांकि, अस्पताल ने उन्हें अतिरिक्त धनराशि नहीं लौटाई। विशाल का यह भी आरोप है कि इस मामले में उन्होंने राजपुर थाना पुलिस और एसएसपी से शिकायत की थी, लेकिन दोनों ही स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में पुलिस महानिदेशक से गुहार लगानी पड़ी।
इस शिकायत को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने गंभीरता से लिया और उनके आदेश पर मसूरी डायवर्जन स्थित मैक्स अस्पताल, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, डा. प्रीति शर्मा, डा. पुनीत त्यागी, डा. वैभव छाजर, डा. चंद्रकांत, डा. बिपेश उनियाल सहित अन्य स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, मैक्स अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मुकदमे की प्रति उन्हें प्राप्त हो गई है। वह जांच में पूर्ण सहयोग करेंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।