आपदा राहत कोष के लिए माता मंगला और भोले महाराज ने सीएम को सौंपा 11 करोड़ का चेक
हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं भोले महाराज ने सीएम धामी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोश के लिए सीएम को 11 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। हंस फाउंडेशन की ओर से इसी तरह के बार बार आर्थिक मदद की जाती रही है। कोरोनाकाल में भी दवा, उपकरण से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की संस्था की ओर से मदद की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हंस फाउंडेशन की ओर से राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउंडेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे आता है। कोरोना काल में भी हंस फाउंडेशन ने अनेक तरह से सेवा के कार्य किये गये। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में हंस फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार को लगातार सहयोग दिया जा रहा है।



