Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 20, 2026

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यूपी और हरियाणा के कई जिलों में मास्क अनिवार्य

देश के कुछ राज्‍यों में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या बढ़ने के बाद प्रशासन ने रवैया कुछ सख्‍त किए हैं। इसके तहत यूपी और हरियाणा के कुछ जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

देश के कुछ राज्‍यों में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या बढ़ने के बाद प्रशासन ने रवैया कुछ सख्‍त किए हैं। इसके तहत यूपी और हरियाणा के कुछ जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीप और झझर जिलों में मास्‍क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। समाचार एजेंसी ANI की ओर से यह जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि सोमवार को ही यूपी सरकार ने राजधानी लखनऊ और एनसीआर के छह जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया है। दरअसल,कोविड के मामलों में वृद्धि का असर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अंतर्गत आने वाले जिलों पर पड़ा है।
उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार ने यह कदम पिछले दिनों कोरोना केसों में आए उछाल को देखते हुए अहतियात के तौर पर उठाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आदेश जारी किया है कि गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर और लखनऊ में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य होगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *