Video: उत्तरकाशी में धू धू कर जल उठी मारुति कार, चालक ने भाग कर बचाई जान
उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर आगे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेखला के पास एक मारुति 800 कार धू धू कर जल उठी। कार में सिर्फ चालक था, जिसने भाग कर जान बचाई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई तब तक कार पूरी तरह से कबाड़ हो चुकी थी।
उत्तरकाशी से सत्येंद्र सेमवाल की रिपोर्ट।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



