Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

भारत की 75वीं वर्षगांठ पर दून में आयोजित की गई मैराथन, जानिए कौन रहे विजेता

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 सप्ताह तक आजादी अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आज युवा कल्याण विभाग एवं खेल विभाग के समन्वय से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 सप्ताह तक आजादी अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आज युवा कल्याण विभाग एवं खेल विभाग के समन्वय से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। देहरादून में आयोजित मैराथन दौड़ का मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट पाकिन्दर सिंह ने फ्लैग आफ कर शुभारम्भ किया।
मैराथन दौड़ आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड़ से प्रारम्भ होकर कृषाली चौक से होते हुए वापस आईटी पार्क पर समाप्त हुई। मैराथन दौड़ के महिला वर्ग के विजेता खिलाड़ी प्रियंका पाण्डे एवं संध्या रहीं, पुरूष वर्ग में पंकज खत्री, रिंकू सिंह, सुशील सिंह, मोनू कुमार, उदय पवांर, सुशील कुमार, सागर, समीर कुमार रहे। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए गए।
मैराथन दौड़ के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, जिला खेल अधिकारी राजेश ममगांई, जिला युवा कल्याण अधिकारी पीसी सती, प्रमोद पाण्डेय, विनिता नौटियाल, सचिव उत्तराखंड एथलेटिक संघ केजेएस कलसी, पूर्व राष्ट्रीय एथलेटिक प्रशिक्षक गुरूफूल सिंह, विपुल नौटियाल, कुमार थापा, मोहसीन खान, संजीव डोभाल, उप क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, दीपक रावत एवं रविन्द्र भण्डारी, सहायक प्रशिक्षक अमित कटारिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *