Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

सरपंच प्रत्याशी का घोषणापत्र, मुफ्त दारू, फ्री मेकअप किट, 20 रुपये लीटर पेट्रोल, गांव में तीन एयरपोर्ट, हर परिवार को एक बाइक

सरपंच प्रत्याशी ने अपना चुनावी घोषणापत्र ऐसा बना दिया, जो कि किसी को हजम नहीं हो रहा है। अब ये घोषणापत्र सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यह पोस्टर हरियाणा के सिरसाध गांव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से एक का है, जो इन दिनों चर्चा में हैं। यूं तो चुनाव आते ही जनता को लुभाने के लिए नेता तरह-तरह के लालच और वादे करने लगते हैं, यहां तो ऐसे वायदे किए गए हैं, जो इस प्रत्याशी के बूते की बात नहीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हाल ही में इंटरनेट पर एक उम्मीदवार की अजीबोगरीब वादों की लिस्ट सुर्खियों में छाई हुई है। सोशल मीडिया पर इस मेनिफेस्टो को देखकर हर कोई दंग है। पोस्टर की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अरुण बोथरा ने बीते रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं भी इस गांव में शिफ्ट कर रहा हूं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

वायरल हो रहे इस पोस्टर में सरपंच उम्मीदवार जयकरण लठवाल ने चुनाव जीतने के बाद पूरे किए जाने वाले वादों की लंबी चौड़ी लिस्ट शेयर की है। बता दें कि इस लिस्ट के जरिए जयकरण लठवाल ने कुल 13 वादे किए हैं, जिनमें गांव में 3 एयरपोर्ट बनाने, फ्री वाईफाई (इंटरनेट), महिलाओं के लिए फ्री मेकअप किट की सुविधा देने समेत कई वादे शामिल हैं। इसके साथ ही सरपंच उम्मीदवार ने अपने चुनावी वादे के पोस्ट में लिखा कि गांव सिरसाढ़ से सरपंच पद के भावी उम्मीदवार शिक्षित, मेहनती, कर्मठ, झुझारू ईमानदार प्रत्याशी भाई जयकरण लठवाल ने काम किया है, काम करेंगे और जन-जन का सम्मान करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये किए हैं वादे
गांव के अड्डे पर रोज सरपंच द्वारा मन की बात कार्यक्रम।
गांव में 3 एयरपोर्ट का निर्माण करावाया जाएगा।
महिलाओं के लिए फ्री मेकअप किट दी जाएगी।
सिरसाढ़ में पेट्रोल 20 रुपये प्रति लीटर।
गैस की किमत 100 रुपये प्रति सिलेंडर।
मेट्रो सिरसाढ़ से दिल्ली तक।
जीएसटी खत्म।
हर परिवार को एक बाइक फ्री।
फ्री वाई फाई सुविधा।
नशेड़ियों को रोज एक बोतल दारू।