Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

मैनिफेस्टो कमेटी ने मांगे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सुझाव, 10 सितंबर से पहले जिला प्रभारियों की डेड लाइन

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की मैनिफेस्टो कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र बनाने का काम तेज कर दिया है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की मैनिफेस्टो कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र बनाने का काम तेज कर दिया है। आज कमेटी की जूम बैठक में तय किया गया कि प्रदेश भर के जिलों के लिए तैनात प्रभारी अपनी रिपोर्ट 10 सितंबर तक कमेटी को सौंप देंगे। साथ ही कमेटी की ओर से सभी प्रमुख नेताओं को पत्र लिख कर उनसे राज्य, जिला व विधानसभा स्तर के मुद्दों पर सुझाव मांगे गए हैं। मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष नवप्रभात ने आगामी 30 अगस्त को पुनः मैनिफेस्टो कमेटी की जूम बैठक आहूत की है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व मैनिफेस्टो कमेटी के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उप नेता कांग्रेस विधायक दल करण माहरा, सभी सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक व विधायक प्रत्याशी, जिला, महानगर अध्यक्ष, ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को पत्र लिख कर उनसे राज्य स्तर, जिला स्तर व विधानसभा स्तर के मुद्दों पर सुझाव आमंत्रित किये हैं। ये सुझाव चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किए जाएंगे।
धस्माना ने बताया कि पार्टी के प्रमुख नेताओं से मैनिफेस्टो कमेटी के लोग मिल कर भी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वरिष्ठ नेताओं से 15 सितंबर से पहले सारे सुझाव देने का अनुरोध किया गया है। वहीं, जिला प्रभारियों को दस सितंबर से पहले सुझाव देने को कहा गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।