Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

आदमी प्रकृति का मालिक नहीं, अगर प्रकृति को नुकसान पहुंचाओगे तो करना होगा भुगतानः डा. वंदना शिवा

इंवायरमेंट एक्टिविस्ट डा. वंदना शिवा ने कहा कि आदमी का प्रकृति पर ओनरशिप का हक नहीं है। यह बात आज उन्होंने देहरादून में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित हर गोविन्द खुराना लेक्चर सीरिज ऑन ‘नेचर ऑफ नेचर’ में कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रकृति और इन्सान अलग नहीं, एक ही हैं। अगर प्रकृति को नुकसान पहुंचाओगे तो उसका भुगतान मनुष्य को भविष्य में करना ही पड़ेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से ऑर्गेनिक फार्मिंग अपनाने को कहा। डा. शिवा ने छात्र-छात्राओं से प्रकृति की देखभाल और उसके संरक्षण का आह्वान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बायोटेक्नोलाजी विभाग और माइक्रोबायोलाजी विभाग ने किया। इस मौके पर बायोटेक्नोलाजी की एचओडी डा. मनु पंत, डा. पल्लवी सिंह, प्रो. आशीष थपलियाल, डा. दिव्या वेनुगोपाल, डा. नरदेव सिंह और छात्र-छात्राएं भी मौजुद रहे। कार्यक्रम का संचालन सौम्या सिन्हा ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।