Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को दी मात

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस बार मुकाबला वरिष्ठ पार्टी नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच था। इनमें से शशि थरूर को पछाड़ने में मल्लिकार्जुन खड़गे कामयाब रहे। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट, जबकि शशि थरूर को 1,072 वोट मिले। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस के करीब 9900 डेलीगेट पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करने के पात्र थे। कांग्रेस मुख्यालय समेत लगभग 68 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। इस बार पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। इसी बीच, मतगणना के दौरान शशि थरूर की टीम ने पार्टी के मुख्य निर्वाचन प्राधिकारी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान अत्यंत गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा उठाया और मांग की कि राज्य में डाले गए सभी मतों को अमान्य किया जाए। थरूर की प्रचार टीम ने पंजाब और तेलंगाना में भी चुनाव के संचालन में गंभीर मुद्दे उठाए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

टीम ने कहा था, पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को लिखे पत्र में थरूर के मुख्य चुनाव एजेंट सलमान सोज ने कहा है कि तथ्य हानिकारक हैं और उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया में विश्वसनीयता और प्रमाणिकता की कमी है। वहीं, राहुल गांधी ने आधिकारिक ऐलान होने से पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का ऐलान कर दिया था। राहुल गांधी से पार्टी में उनकी भूमिका से जुड़ा सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष मेरी भूमिका तय करेंगे… खड़गे जी से पूछिए। कांग्रेस अध्यक्ष ही सुप्रीम हैं। मैं अध्यक्ष को ही रिपोर्ट करूंगा। पार्टी के नए अध्यक्ष ही पार्टी में मेरी भूमिका तय करेंगे।