बाजपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में पहली बार महिला सेवादार बनी अध्यक्ष, उत्तराखंड का पहला मामला

महिलाओं ने साबित कर दिया कि हम किसी से कम नहीं हैं। उत्तराखंड के उधसिंह नगर जिले में बाजपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में पहली बार एक महिला सेवादार बीबी मनमीत कौर को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि किसी महिला के अध्यक्ष बनने का यह उत्तराखंड में पहला मामला है। इस वक्त शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर में बीबी जागीर कौर अध्यक्ष हैं। उत्तराखंड में संभवत यह पहली महिला अध्यक्ष हैं।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से बीबी मनमीत कौर को अध्यक्ष चुना गया। वह कई दशकों से स्त्री सेवक दल के अध्यक्ष के रूप में गुरुद्वारा साहिब बाजपुर में सेवा करती आ रही हैं। आज समूह संगत ने उन्हें मुख्य प्रबंधक कमेटी का अध्यक्ष चुना।
उनके साथ ही हरजिंदर सिंह खेमपुर को उपाध्यक्ष, अवतार सिंह सैनी टांडा रत्तिभान को महासचिव, अवतार सिंह सैनी लाइनपार बालो को सचिव, डा रतन सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बीबी मनमीत कौर ने सभी के सहयोग से कार्य करने, गुरुद्वारा साहिब में जारी विकास कार्यों को और तेजी से कराने का संकल्प दोहराया।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






