अंकिता भंडारी हत्याकांड और सरकार की नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस का सीएम आवास कूच, अध्यक्ष ने मुंडवाया सिर
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। हाथीबड़कला में पुलिस ने सड़क पर अवरोध लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सहित एक महिला कार्यकर्ता शिवानी थपलियाल ने अपने सिर मुंडवा लिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
साथ ही महिला कार्यकर्ता अंकिता के लिए न्याय की मांग करते हुए हाथीबड़कला चौक पर ही धरने पर बैठ गयीं। इस दौरान उन्होंने ‘अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’ के नारे भी लगाए। इस अवसर पर रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग लगातार राज्य व केन्द्र सरकार से करती आ रही है, परन्तु आजतक उनके परिवार को न्याय नही मिल पाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि मणिपुर में जिस तरह से महिलाओं को सरकार के नाक के नीचे निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया, यह देश को शर्मशार करने वाला काण्ड था।आज तक उन महिलाओं को न्याय नही मिल पाया है। वहीं, उत्तराखंड में भर्ती घोटाला में भाजपा के नेता स्वयं संलिप्त रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम अभी तक उजागर नही हो पाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि सरकार की लचर व्यवस्था के कारण डेंगू महामारी का प्रकोप लगातार बढ रहा है। केन्द्र सरकार ने अग्निवीर भर्ती जैसी योजना लाकर देश के युवाओं के साथ धोखा कर छलने का काम किया है। उन्होंने राज्य के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के जनविरोधी नीतियों खिलाफ सड़कों में उतरकर आन्दोलन करें। ताकि देश व राज्य में हो रहे अत्याचार का बदला लिया जा सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अंकिता हत्याकांड मानवता के लिए शर्मसार करने वाला तथा देवभूमि उत्तराखण्ड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना है जिसके लिए दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए जिससे ऐसा अपराध करने वालों को सबक मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के रिजार्ट में राज्य की बेटी अंकिता भंडारी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना के उपरान्त सरकार द्वारा रातोंरात सबूत नष्ट करने का काम किया गया उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रिसॉर्ट पर बुल्डोजर फिराने के आदेशों से इनकार किया जा रहा है तथा भाजपा सरकार सबूत नष्ट करने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि इस जघन्य आपराधिक घटना में शामिल सभी लोगों के नामों का खुलासा होना चाहिए जिसके लिए कांग्रेस पार्टी इस जघन्य हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करती आ रही है। परन्तु सरकार अपने लोगों के बचाने के लिए सीबीआई जॉच करने से कतरा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव देश के उत्थान के लिए काम किया है और करती रहेगी। उन्होंने कहा आज भी कांग्रेस पार्टी अपनी उन्हीं गौरवशाली परम्पराओं का निर्वहन करती आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था नाम चीज नही है। आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार किये जा रहे हैं और उन्हें न्याय दिये जाने के बजाय उनका और अधिक उत्पीड़न किया जा रहा है। राज्य सरकार विकास के नाम पर डुगडुगी पीट रही है, परन्तु विकास कहीं दिख नही रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा सरकार के नाक के नीचे राजधानी देहरादून के सड़कों पर एक-एक फीट के गड्डे देखे जा सकते हैं। आये दिन रोज कोई ना कोई घटना हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश की सार्वजनिक सम्पत्यिों को बेचकर अपने चहेते लोगों को बॉट दिये है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जहॉ-तहॉ परेशान किया जा रहा है जिसे वर्दास्त नही किया जायेगा। यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अन्याय किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक मजबूती के साथ लड़ने का काम करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा देश की जनता के सामने आ चुका हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को ठगने और छलने का काम किया है। इसका बदला देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व विधायक संजीव आर्य, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, मीना रावत, नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल, प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल उर्मिला थापा, दर्शन लाल, मोहित उनियाल, सुशीला बेलवाल, उषा रावत, अनुराधा तिवाड़ी, कमजीत कौर, पूनम कैन्यूरा, रेनू नेगी, इन्दू पंवार, अन्जू मिश्रा, संतोष चौहान, अल्का लाम्बा, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीलम रावत, अंशुल त्यागी, किशोरी देवी, रेखा सोनकर, मीना शर्मा, पूनम ंिसह, मुन्नी बिष्ट, आशा रावत, रेखा ढींगरा, तनिषा रावत, कविता माही, कैलाशी देवी, शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेश चमोली, मुकेश नेगी, प्रदीप थपलियाल, महन्त विनय सारस्वत, आदि सैकड़ों महिलायें उपस्थित थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अंकिता भंडारी हत्याकांड
बता दें कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर स्थित रिसोर्ट से 18 सितंबर 2022 की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी लापता हो गई थी। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया था। इस मामले में रिसोर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पूर्व बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य है। पुलकित आर्य रिजॉर्ट का मालिक है। विनोद आर्य और उनके दूसरे बेटे अंकित आर्य को बीजेपी ने निष्कासित कर दिया था। इस मामले में चर्चा ये भी रही कि किसी वीआईपी को खुश करने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था। मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



