Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कल कार्मिकों की दून में महारैली, सीएम आवास के समक्ष होगा प्रदर्शन, कई संगठनों का समर्थन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कल यानी सात नवंबर को प्रदेशभर के कार्मिक देहरादून में महारैली निकालेंगे।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कल यानी सात नवंबर को प्रदेशभर के कार्मिक देहरादून में महारैली निकालेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने कार्मिकों से अधिक से अधिक संख्या में दून पहुंचकर महारैली में शामिल होने का आह्वान किया है। आपको बता दें कि रैली में हर जनपद से करीब 1000 कार्मिकों से देहरादून पहुंचने को कहा गया है।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग कई सालों से की जा रही है। इसके तहत समय समय पर आंदोलन चलाए जा रहे हैं। अब एक बार फिर से ये आंदोलन गरमाने लगा है। लंबे समय से संघर्षरत कार्मिकों ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास तक चेतावनी रैली निकालने का एलान किया है। संयुक्त मोर्चा ने रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड़ी संख्या में परेड ग्राउंड में एकत्र होकर कार्मिक मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच करेंगे। इस रैली को कई कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया है।
मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल बडोनी ने बताया कि इस रैली में प्रत्येक जनपद से करीब 1000 कार्मिकों से देहरादून पहुंचने को कहा गया है। मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि लगातार सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। ऐसे में कार्मिक सरकार को इस रैली के जरिये सीधी चेतावनी देने जा रहे हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।