Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

खाद्य प्रसंस्करण व पेयजल को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री से मिले महाराज, कई मुद्दों पर बनी सहमति

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में खाद्य प्रसंस्करण एवं पेयजल को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज ने उन्हें बताया कि उत्तराखंड में अनेक उपयोगी फसलों का उत्पादन होता है। इनमें रामदाना, भापर तथा किनवा जैसे खाद्यान्नों, जिनसे बड़ा आर्थिक लाभ होता है, ऐसी फसलों को उगाया जा सकता है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल को बताया कि प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य प्रगति पर है। पुराने स्रोतों मैं हालांकि पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। उनमें नए कनेक्शनों को जोड़ने से पानी की कमी बढ़ सकती है। इसलिए नए स्रोतों को चिह्नित कर उनसे भी पेयजल लाइनों को जोड़ा जाए। ताकि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे। महाराज के सुझाव पर सहमति जाहिर करते हुए केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि यह दीर्घकालीन योजना है। इसलिए उनका यह सुझाव उचित है निश्चित रूप से इस दिशा में कार्य होगा। महाराज ने उन्हें उत्तराखंड आने का भी निमंत्रण दिया। महाराज के निमंत्रण पर खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि वह शीघ्र ही उत्तराखंड आएंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।