Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

नाटक के माध्यम से छात्रों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

श्री गुरू राम राय पीजी कॉलेज देहरादून में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से अनाम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से 'हीरा बैल की आत्मकथा' नाटक का मंचन किया गया।

श्री गुरू राम राय पीजी कॉलेज देहरादून में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से अनाम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से ‘हीरा बैल की आत्मकथा’ नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा प्रकृति के संरक्षण हेतु व्यक्तिगत स्तर से प्रयास करने के लिए जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राज बहादुर ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको को अपने स्तर से ही पर्यावरण के संरक्षण हेतु प्रयास अवश्य करना चाहिए। समाज में अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया जाना चाहिए। कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ. एचवी पंत ने भी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्यामवीर, डॉ. अनुपम सैनी, कॉलेज के अध्यापक डॉ. सुमंगल सिंह, डॉ. ज्योति पांडे आदि उपस्थित थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।