Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

हैदराबाद नगर निगम के चुनाव का असर गैस उपभोक्ताओं पर भी, कैंसिल हुई बुकिंग, बढ़ा दिए रेट

हैदराबाद नगर निगम के चुनाव निपटते ही घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर फिर मार पड़ी। गैस के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए। वहीं, घरेलू गैस की पहले से की गई बुकिंग भी रद हो गई। नए सिरे से गैस के बिल बनाए जाएंगे। अभी इंडियन आयल के सर्वर पर नए रेट की कैशबुक तक रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में गैस एजेंसियों के संचालक हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
बताया गया है कि हर महीने की एक तारिख को गैस सिलेंडर के नए रेट तय होने का दिन है। इस बार हैदराबाद के चुनाव के मद्देनजर पहली तारीख को यानी एक दिसंबर को व्यवसायिक गैस सिलेंडर के रेट बढ़ाकर 1328 रुपये कर दिया गया, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के रेट की सूची जारी नहीं की गई। जैसे ही कल एक दिसंबर को चुनाव निपटे, उसके ठीक अगले दिन आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए। इस बार उपभोक्ताओं को सीधे एक सिलेंडर पर पचास रुपये अधिक देने होंगे। उत्तराखंड एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि पहले घरेलू गैस के 14.200 किलो के सिलेंडर की कीमत 613.50 रुपये थी। अब नए रेट के मुताबिक 663.50 रुपये कर दी गई। वहीं, पांच किलो के सिलेंटर की कीमत 246.50 रुपये से बढ़ाकर 249.50 रुपये कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नए रेट आने के बाद पहले से बनाए गए बिल सारे निरस्त कर दिए गए। अब नए रेट के हिसाब से बिल तैयार होंगे। अभी तक इंडियन आयल कार्पोरेशन की साइट पर नई कैशबुक नहीं आई है। इससे उपभोक्ताओं को आज गैस का वितरण नहीं हो पा रहा है। कैशबुक का इंतजार हो रहा है।